Skip to content
मुफ़्त जीएसटी वेरिफिकेशन

जीएसटी नंबर चेक करें, कुछ ही सेकंड में

पेमेंट करने, बिल बनाने या उधार देने से पहले जान लें कि आप किससे लेन-देन कर रहे हैं। भारत के किसी भी कारोबार का स्टेटस, टर्नओवर और रिटर्न फाइलिंग रिकॉर्ड।

उदाहरण: 29ABCCS1234F1ZK

  • GSTN का डेटा
  • रोज़ अपडेट
  • आपकी खोज गोपनीय रहती है
अपनी दुकान पर फ़ोन देखते हुए एक दुकानदार

एक रिपोर्ट में सब कुछ

रजिस्ट्रेशन असली है?

कानूनी नाम, ट्रेड नाम, स्टेटस, रजिस्ट्रेशन की तारीख और कारोबार का पता।

कारोबार कितना बड़ा है?

पिछले साल का टर्नओवर स्लैब, ₹40 लाख से कम से लेकर ₹500 करोड़ से ज़्यादा तक।

रिटर्न समय पर भरते हैं?

पिछले 12 महीनों के GSTR-3B: समय पर, देर से या नहीं भरा, ताकि आपका ITC सुरक्षित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जीएसटी नंबर कैसे चेक करें?

ऊपर दिए बॉक्स में 15 अंकों का GSTIN या कारोबार का नाम लिखें। आपको तुरंत कानूनी नाम, स्टेटस और रजिस्ट्रेशन की तारीख दिखेगी, और नाम व मोबाइल नंबर देने पर टर्नओवर और रिटर्न फाइलिंग के साथ पूरी रिपोर्ट।

GSTIN में 15 अंक क्या बताते हैं?

पहले 2 अंक राज्य का कोड हैं, अगले 10 कारोबार का PAN, 13वाँ अंक उसी PAN पर उस राज्य में रजिस्ट्रेशन की संख्या, 14वाँ हमेशा Z होता है और आखिरी अंक चेक डिजिट है।

नकली जीएसटी नंबर कैसे पहचानें?

हर असली GSTIN का आखिरी अक्षर बाकी 14 अक्षरों से गणना करके बनता है। गलत या बनावटी नंबर ज़्यादातर इस जाँच में फेल हो जाता है। हमारा GSTIN वैलिडेटर यह जाँच तुरंत करता है।

वेंडर का GSTIN जाँचना क्यों ज़रूरी है?

इनपुट टैक्स क्रेडिट तभी मिलता है जब सप्लायर का रजिस्ट्रेशन चालू हो और वह अपना रिटर्न भरकर टैक्स जमा करे। रद्द या रिटर्न न भरने वाले वेंडर से आपका ITC जा सकता है।

क्या यह सेवा मुफ़्त है?

हाँ, जीएसटी नंबर की जाँच, कैलकुलेटर और सभी टूल मुफ़्त हैं।